Followers

Showing posts with label जन गण मन. Show all posts
Showing posts with label जन गण मन. Show all posts

Thursday, January 26, 2012

जन गण मन के मधुर सुरों से.......


अरुणोदय की मंगल बेला
कलश लिये ऊषा का आना
कलरव के सरगम वंदन से
श्रम का सूरज पूजा जाना.

ओस कणों को दूर्बादल से
चुन चुन कर रश्मि ने बीना
कृषकों के तन से झर आये
हीरा, मोती और नगीना.

हर पग पर इतिहास रचा है
निखर रहा उन्नति का अर्चन
तन का होता नाश अरे !
बाधाओं का आत्म समर्पण.

जन गण मन के मधुर सुरों से
आओ मंगल गान करें
संस्कृति के आदर्शों से
नव युग का आव्हान करें.


कृपया एक क्लिक यहाँ भी-
श्रीमती सपना निगम (हिंदी ) http://mitanigoth2.blogspot.com


अरुण कुमार निगम
आदित्य नगर,दुर्ग (छत्तीसगढ़)
विजय नगर, जबलपुर (म.प्र.)