Followers

Showing posts with label चाँद कैसा है........गज़ल. Show all posts
Showing posts with label चाँद कैसा है........गज़ल. Show all posts

Tuesday, May 28, 2013

चाँद कैसा है........


c 
         (चित्र गूगल से साभार)

मुझसे मत पूछिये कि क्या लाया
पालकी   प्यार  की  सजा  लाया |

जागता   है   मेरी   तरह  अब वो
नींद   आँखों  से  ही  चुरा  लाया |

उसने   पूछा   कि   चाँद कैसा है
आइना   बस   उसे   दिखा लाया |

स्वर्ग   होता   कहाँ  , बताना था
गाँव   अपना   उसे   घुमा  लाया |

गम   नहीं   है   हमें   जुदाई  का
फिर   मिलेंगे  अगर  खुदा लाया |

अरुण कुमार निगम
आदित्य नगर, दुर्ग (छत्तीसगढ़)
शम्भूश्री अपार्टमेंट ,विजय नगर, जबलपुर (मध्य प्रदेश)

(ओपन बुक्स ऑन लाइन तरही मुशायरा में सम्मिलित गज़ल)