Followers

Showing posts with label गज़ल : बचत-खाता रहा हूँ............ Show all posts
Showing posts with label गज़ल : बचत-खाता रहा हूँ............ Show all posts

Thursday, August 1, 2013

गज़ल : बचत-खाता रहा हूँ...........



कमाई का फकत जरिया रहा हूँ
तेरी खातिर बचत खाता रहा हूँ ||

पिलाता ही रहा मैं जाम बन कर                           
कसम तोड़ी नहीं  प्यासा रहा हूँ ||

बनाये जब मकां  तो काट डाला
यहाँ तुलसी का मैं बिरवा रहा हूँ ||

न बाहर घर के  कोई बात आई
कभी गूंगा  कभी परदा  रहा हूँ ||

चला भी आ कभी गुजरे जमाने
तेरी यादों से दिल बहला रहा हूँ ||

अरुण कुमार निगम
आदित्य नगर,दुर्ग (छत्तीसगढ़)
शम्भूश्री अपार्टमेंट,विजय नगर,जबलपुर (मध्यप्रदेश)

(ओबीओ लाइव तरही मुशायरा में शामिल मेरी दूसरी गज़ल)