Followers

Showing posts with label वृक्ष. Show all posts
Showing posts with label वृक्ष. Show all posts

Tuesday, November 15, 2011

अरुण अभी भी वक़्त है........

पंचतत्व निर्मित काया, अवयवों में मिल जाय
फिर क्यों न इन तत्वों को,रखा सुरक्षित जाय.

वृक्ष न काटो भाईयों , वन जीवन का मूल
इन बिन सारी सृष्टि ही , रेगीस्तानी धूल.

दूषित जल से किस तरह, जीव बुझाए प्यास
जल की रक्षा के लिए , करिए सभी प्रयास.

मान नहीं कीजे अगर , मृदा बाँझ हो जाय
नादानी में ही कहीं , सब कुछ ना खो जाय.

मत जहरीले धूम्र को  ,  तू  वायु में  डार
बिन वायु के किस तरह, बजें श्वाँस के तार.

अनुशासित जीवन जीयें  प्रकृति के अनुकूल
अरुण अभी भी वक़्त है , चलो सुधारें भूल.

अरुण कुमार निगम
आदित्य नगर , दुर्ग ( छत्तीसगढ़ )
विजय नगर , जबलपुर ( मध्य प्रदेश )