Followers

Showing posts with label विवाह की इकतीसवीं वर्षगाँठ :. Show all posts
Showing posts with label विवाह की इकतीसवीं वर्षगाँठ :. Show all posts

Thursday, June 6, 2013

विवाह की इकतीसवीं वर्षगाँठ :



सपना-अरुण निगम (मदिरा सवैया)

ब्याह हुये इकतीस सुहावन साल भये नहिं भान हुआ 
नित्य निरंतर जीवन में पल का पहिया गतिमान हुआ
छाँव कभी अरु धूप कभी हर मौसम एक समान हुआ 
शब्द सधे सुर-ताल सजे यह जीवन मंगल गान हुआ || 

अरुण कुमार निगम
आदित्य नगर, दुर्ग (छत्तीसगढ़) 
06 जून 2013