सुर्ख लबों पर कड़वी बातें
फबती नहीं, प्रिये ना बोलो
या
तो रंग लबों का बदलो
या
फिर थोड़ा मीठा बोलो
......................................
तुमसे भी बेहतर चेहरे
हैं
उन
पर भी यौवन ठहरे
हैं
नाक नक्श हैं तीखे – तीखे
आँखों में सागर
गहरे
हैं
सच
कहने से कब रोका है
सच्चा
बोलो मधु-सा बोलो
सुर्ख लबों
पर कड़वी बातें
फबती नहीं, प्रिये ना बोलो.......................................
यह
सुंदरता आवा - जाही
सूरज
– चंदा बने गवाही
यौवन -संझा ढलती है नित
रजनी आती लिये
सियाही
जीवन की नश्वरता
समझो
जब
भी बोलो , अच्छा बोलो
सुर्ख लबों
पर कड़वी बातें
फबती नहीं, प्रिये ना बोलो........................................
अरुण कुमार निगम
आदित्य नगर, दुर्ग (छत्तीसगढ़)
विजय
नगर, जबलपुर (म.प्र.)