Followers

Showing posts with label अश्क भी रहन होगा................... Show all posts
Showing posts with label अश्क भी रहन होगा................... Show all posts

Saturday, April 14, 2012

अश्क भी रहन होगा..................


रक्षकों के हाथों में , किसी का वसन होगा
अब तो पैदा होते ही  ,   सर पे कफन होगा.

यूँ  न  गजरे के लिये , तोड़िये  कच्ची कली
कल तुम्हारे जूड़े में, फूल क्या –चमन होगा.

काष्ठ-बाला के युग में, महाजनी व्यवस्था है
हँसने वालों सहमों जरा, अश्क भी रहन होगा.

वृक्ष से  प्रशासन पे  ,  आँधी   राजनीति  की
शूर्पणखा की खातिर, कौन अब लखन होगा.

मुनादी  सुनी  तुमने  , आज  यज्ञ - शाला में
भावना की हवि देकर ,स्वार्थ का हवन होगा.

सपनों की नदिया में  , मत की मछलियाँ हैं
योजना की  आरती से , मत्स्य-पूजन होगा.


एक नजर इधर भी सियानी गोठ   http://mitanigoth2.blogspot.com

अरुण कुमार निगम
आदित्य नगर, दुर्ग (छत्तीसगढ़)
विजय नगर, जबलपुर (म.प्र.)
(रचना वर्ष -  1979)