वसुधा है माता सदृश,आँचल इसका थाम
माँ की पूजा में
बसे , सारे
तीरथ-धाम ||
हाथ सृजन करने मिले,करता किंतु विनाश
शेष नाग ‘कर’ को
बना, थाम धरा आकाश ||
बलशाली है बुलबुला , यह हास्यास्पद बात
कुदरत से लड़ने चला, देख जरा औकात ||
काट काट कर बाँटता, निशदिन देता पीर
कब तक आखिर बावरे , धरती धरती धीर ||
करती है ओजोन की, परत
कवच का काम
उसको खंडित कर रहा, सोच जरा परिणाम ||
बाँझ मृदा होने
लगी , हुई
प्रदूषित वायु
जल जहरीला हो रहा , कौन होय दीर्घायु ||
अनगिन ग्रह नक्षत्र में , वसुन्धरा ही एक
जिसमें जीवन - तत्व हैं , इसको
माथा टेक ||
अरुण कुमार निगम
अदित्य नगर, दुर्ग (छत्तीसगढ़)
शम्भूश्री अपार्टमेंट,विजय नगर,जबलपुर(मध्यप्रदेश)
