एलोरा :
एलोरा की जान खंडहर
दिखते बियाबान खंडहर |
दिखते बियाबान खंडहर |
चमगादड़ कर गये बसेरा
सूने और वीरान खंडहर |
सदियों से ही धूल खा रहे
फिर भी करते गुमान खंडहर |
फिर भी करते गुमान खंडहर |
इन पत्थरों पर कला ऊँकेरी किसने
कह न सके बेजुबान खंडहर |
पाषाणी जीवंत मूर्तियाँ
बता
रहीं प्रमाण खंडहर |
दीवारों
की अद्भुत नक्काशी
करती
हैं हैरान खंडहर |
प्रकृति
की विनाश लीलायें देखी
मिट न
सकी पहचान खंडहर |
वैभवकालीन इतिहास बनाते
मेरे देश की शान खंडहर |
मेरे देश की शान खंडहर |
सपना निगम ---