Followers

Showing posts with label सत्यमेव जयते -. Show all posts
Showing posts with label सत्यमेव जयते -. Show all posts

Friday, October 17, 2014

सत्यमेव जयते -



सत्यमेव जयते -

सत्य ब्रह्म  है  सत्य ईश है , शेष सभी को मिथ्या जान
परम आत्मा चाहे कह लो , या  कह लो  इसको भगवान
सतयुग त्रेता  द्वापर कलियुग , जितने भी युग जायें बीत
अटल सत्य था अटल सत्य है सदा सत्य की होती जीत

कभी साँच को आँच नहीं है , सोलह आने सच्ची बात
झूठा सच को साबित कर दे,भला किसी की है औकात
सत्य वचन जो भी कहता है, सदा चले वह सीना तान
नज़र मिलाने से कतराता , झूठ  कहे  जो  भी इंसान

दिल सच्चा औ’ चेहरा झूठा, मन ही मन माने इंसान
झूठ मुखौटा-दुनियादारी, सच है बच्चे की मुस्कान
जीते जी तो सकल कर्म कर , चाहे भोगे भौतिक भोग
राम नाम सत् हैकहके ही ,विदा करें दुनिया से लोग

अरुण कुमार निगम
आदित्य नगर, दुर्ग [छत्तीसगढ़]