इस अवसर पर एक विशेष प्रस्तुति
अपने पसंदीदा कई संगीत कार है
नौशाद , दान सिंह, रवि, हेमंत
कुमार हैं.
खैय्याम ,ओ पी नैय्यर, शंकर औ जयकिशन
सी.
राम चंद पे हजारों जाँ - निसार
हैं.
कल्याण जी आनंद
जी , जयदेव, चित्रगुप्त
हुस्न लाल भगत राम के भी तलबगार
हैं.
बुलो सी . रानी, सचिन दा , एस.एन.त्रिपाठी
इनकी
धुनें तो अब
तलक सर पे सवार हैं.
बसंत देसाई, ऊषा खन्ना, लक्ष्मी और प्यारे
ये
भी तो वीणापाणि
की वीणा के
तार हैं.
ठेके
वो दत्ताराम के , पंचम की शोखियाँ
गुलाम
मोहम्मद की धुनें
खुशगवार हैं.
रविशंकर , मदन मोहन की बात निराली
सलिल चौधरी ने छेड़े, जवाँ दिल के तार हैं.
नाशाद,सोनिक ओमी, सी. अर्जुन, शिव-हरि
खेम चंद ‘प्रकाश’,रोशन, यहाँ सदाबहार हैं.
[ओबीओ के तरही मुशायरा में शामिल मेरी गज़ल
: कुछ परिवर्तन के साथ]
एक नजर इधर भी : सियानी गोठ http://mitanigoth2.blogspot.com
एक नजर इधर भी : सियानी गोठ http://mitanigoth2.blogspot.com
अरुण कुमार निगम
आदित्य नगर, दुर्ग (छत्तीसगढ़)
विजय नगर ,जबलपुर (म.प्र.)