Followers
Thursday, June 6, 2013
Wednesday, June 5, 2013
विश्व पर्यावरण दिवस पर ............
(चित्र गूगल से साभार) 
 कुण्डलिया छंद
मानव  ने  छेड़ा  इसे  ,  भुगत  रहे   हैं 
आज
अब मौसम का देखिए,बिगड़ा हुआ मिजाज
बिगड़ा हुआ मिजाज , संतुलन इसने खोया
कहीं  बरसती  आग  , बाढ़  ने  कहीं डुबोया
झूमा  मद  में  चूर  ,  हाय   बन  बैठा  दानव 
दोहन से आ बाज , सँभल जा अब भी मानव ||
अरुण
कुमार निगम
आदित्य
नगर, दुर्ग (छत्तीसगढ़)
शम्भूश्रीअपार्टमेंट,विजय नगर, जबलपुर (मध्य प्रदेश)
Sunday, June 2, 2013
कुण्डलिया छंद :
(चित्र गूगल से साभार) 
तत्व एक शैतान-सा 
अनगढ़  मिट्टी  से  मिली
,  भोली-भाली  शक्ल
तत्व  एक  शैतान -सा , कहते जिसको
अक्ल
कहते जिसको  अक्ल,गड़बड़ी का यह कारक
खतरनाक   है   
खूब  ,  बड़ा   ही   है 
संहारक
रखें  नियंत्रित  इसे  ,  कभी  ना  बैठे  सिर चढ़
समय  चाक  तो “अरुण”, सँवारे
मिट्टी अनगढ़ ||
आदित्य नगर, दुर्ग (छत्तीसगढ़)
शम्भूश्री अपार्टमेंट, विजय नगर, जबलपुर (म.प्र.)
Subscribe to:
Comments (Atom)
 

