Followers

Showing posts with label सीख. Show all posts
Showing posts with label सीख. Show all posts

Tuesday, February 5, 2013

गल्तियों को मान लेना चाहिये


 ज्ञानियों  से  ज्ञान  लेना चाहिये
गल्तियों  को मान  लेना चाहिये |

स्वस्थ रहने का सरल सिद्धांत है
पेय - जल को छान लेना चाहिये |

रास्ते सब खुद ब खुद मिल जायेंगे
लक्ष्य मन में  ठान  लेना चाहिये |

इस जहां में  दोस्तों की शक्ल को
दूर   से   पहचान  लेना  चाहिये |

धन न वैभव सुख कभी दे पाएंगे
प्रेम  का  वरदान  लेना  चाहिये |

दिल कहे कि पात्रता रखता है तू
तब  कोई  सम्मान  लेना चाहिये |

ज़िंदगी का अर्थ क्या है ऐ अरुण
अनुभवों से  जान  लेना  चाहिये |

अरुण कुमार निगम
आदित्य नगर, दुर्ग (छत्तीसगढ़)
विजय नगर, जबलपुर (मध्यप्रदेश)