Followers

Showing posts with label मन का दीप जला कर देख......... Show all posts
Showing posts with label मन का दीप जला कर देख......... Show all posts

Thursday, September 1, 2011

मन का दीप जला कर देख........

मुझको तू अपना कर देख
प्रेम-पनीरी खा कर देख
हर दुआ होगी कबूल
बस ! दोनों हाथ उठा कर देख.

मन में क्या है खटक रहा
यहाँ-वहाँ क्यों भटक रहा
‘ना’ में सिर क्यों झटक रहा
‘हाँ’ में शीश हिला कर देख............

बात-बात पर तुनक रहा
खुद अपने से चमक रहा
धन के संग-संग खनक रहा
थोड़ा-बहुत लुटा कर देख.................

लोभ नयन-द्वय झलक रहा
भौतिक सुख को ललक रहा
तन-पिंजरा कब तलक रहा
खुद से नैन मिला कर देख..............

अंत-काल क्यों सिसक रहा
मुझसे मिलने झिझक रहा
तन का दीपक भभक रहा
मन का दीप जला कर देख..................

( गणेश-चतुर्थी की शुभ-कामनायें )

अरुण कुमार निगम
आदित्य नगर ,दुर्ग (छत्तीसगढ़)