Followers

Showing posts with label भ्रम. Show all posts
Showing posts with label भ्रम. Show all posts

Thursday, December 6, 2012

अक्स दिखाता आइना


कुण्डलिया :

अक्स दिखाता आइना , देता मन को ठेस
भ्रम के मायाजाल में, मिलते कष्ट कलेस

मिलते कष्ट कलेस,दुखों पर सुख के परदे
सुंदरता  का  मोह  ,  नयन को अंधा कर दे

भटकाता  है  राह  , हमेशा रक्स दिखाता
देता मन को ठेस ,आइना अक्स दिखाता ||


अरुण कुमार निगम
आदित्य नगर, दुर्ग (छत्तीसगढ़)
विजय नगर, जबलपुर (म.प्र.)