Followers

Showing posts with label भारत बनाम इण्डिया. Show all posts
Showing posts with label भारत बनाम इण्डिया. Show all posts

Monday, December 15, 2014

भारत बनाम इण्डिया



भारत बनाम इण्डिया

बाबूजी जब डैड हो गये , माता हो गई माम
पूरब में उस दौर से छाई,  एक साँवली शाम
अब गुरुकुल गुरु-शिष्य कहाँ, बस कागज के अनुबंध
सर-मैडम, अंकल-आंटी में, सरसे कहाँ सुगंध
 
कहाँ कबड्डी, गिल्ली-डंडा, छुआ छुऔवल खेल
कहाँ अखाड़े कंदुक-क्रीड़ा, छुक-छुक करती रेल
खेल फिरंगी अब क्रिकेट का,दिखलाता है शान
समय-शक्ति का नाश कर रहा,फिर भी पाता मान 

एबीसीडी  सिर चढ बैठी , पश्चिम वाली डॉल
असहाय - सी अआइई ,  भटक रही बदहाल
गोरे - मैकाले से आहत , संस्कार  हैं  मौन
भारत को इण्डिया कर गया,खुद से पूछूँ कौन


अरुण कुमार निगम
आदित्य नगर, दुर्ग (छत्तीसगढ़)