Followers

Showing posts with label पंगत. Show all posts
Showing posts with label पंगत. Show all posts

Saturday, December 8, 2012

कुण्डलिया :



पीले चाँवल द्वार.....

पंगत की रंगत गई  , गया प्रेम सत्कार
नयन तरसते देखने ,  पीले चाँवल द्वार
पीले चाँवल द्वार  , हुआ कैसा परिवर्तन
मोबाइल से कभी,मेल से मिले निमंत्रण
हुये सभी रोबोट, मशीनों की कर संगत
गया प्रेम सत्कार , खो गई पत्तल पंगत ||

अरुण कुमार निगम
आदित्य नगर, दुर्ग (छत्तीसगढ़)
विजय नगर, जबलपुर (म.प्र.)