Followers

Showing posts with label गज़ल.... Show all posts
Showing posts with label गज़ल.... Show all posts

Friday, September 9, 2011

गज़ल...

मौत ने आकर कहा है प्यार से
अब चलो उठो भी बज़्मेयार से.

उम्र का ये आखिरी पन्ना पढ़ो
जो लिखा है आँसुओँ की धार से.

अलविदा कह दो बहारों जरा
फूल अब चुभने लगे हैं खार से.

कुछ करो आराम साँसें रोक कर
पाँव घायल ज़िंदगी की मार से.

टूट जाना लाजमी उन फूलों का
लग रहे हैं जो यहाँ बीमार से.

सुबह के साथी ने फेंका किस तरह
पूछ लीजे शाम को अखबार से.

डूब जा खामोश होकर ऐ अरुण
दूर साहिल है बहुत मँझधार से.

अरुण कुमार निगम
आदित्य नगर , दुर्ग
छत्तीसगढ़.
(रचना वर्ष – 1980)