Followers

Showing posts with label अब की बार दीवाली में......... Show all posts
Showing posts with label अब की बार दीवाली में......... Show all posts

Monday, October 28, 2019

अब की बार दीवाली में........

अब की बार दीवाली में........

(विष्णु पद छन्द)

अब की बार दीवाली में हम, कुछ नूतन कर लें
किसी दीन के घर में जाकर, उसका दुख हर लें ।

अब की बार दीवाली में हम, देशी अपनाएँ
लुप्त हो रही परम्परा को, फिर से सिरजाएँ ।

अब की बार दीवाली में हम, यह संकल्प करें
दूषित वातावरण हो रहा, कायाकल्प करें।

अब की बार दीवाली में हम, श्रम का मान करें
अपने कारीगर-श्रमिकों पर, नित अभिमान करें ।

 अरुण कुमार निगम
आदित्य नगर, दुर्ग (छत्तीसगढ़)