Followers

Showing posts with label 1 मई मजदूर दिवस : सपना निगम. Show all posts
Showing posts with label 1 मई मजदूर दिवस : सपना निगम. Show all posts

Friday, May 1, 2015

1 मई मजदूर दिवस : सपना निगम














 रोजी रोटी की जुगाड़ में -चल पड़े हैं कमाने को
छोटा-बड़ा कोई काम मिले -इन हाथों के पैमाने को
 
हमको खुद पर नाज नहीँ-जीने का है अंदाज यही
जो मिल जाए रूखी-सूखी-पेट की आग बुझाने को
 
कल की फिकर कभी करते नही-बारिश धूप से डरते नही
फुटपाथ पर कटती हैं रातें-अगली अल सुबह जगाने को
 
आँखो में ख्वाब जगाये थे-जब गाँव छोड़कर आये थे
शहरों की भीड़ में खोए ऐसे-मिले धूल धुआँ ही खाने को
 
कहने को घर होता है प्यारा-झुग्गी में होता है गुजारा
हम मेहनतकश मजदूर चले-फिर औरों का घर बनाने को ।


सपना-निगम---------