Followers

Showing posts with label “शब्द गठरिया बाँध" छन्द संग्रह का विमोचन इलाहाबाद में............ Show all posts
Showing posts with label “शब्द गठरिया बाँध" छन्द संग्रह का विमोचन इलाहाबाद में............ Show all posts

Tuesday, April 28, 2015

“शब्द गठरिया बाँध" छन्द संग्रह का विमोचन इलाहाबाद में...........





छत्तीसगढ़ अंचल के कवि अरुण निगम की छन्द संग्रह की किताब "शब्द गठरिया बाँध" का विमोचन अंजुमन प्रकाशन, इलाहाबाद के सौजन्य से देश के वरिष्ठ गीतकार श्री बुद्धिनाथ मिश्र (देहरादून) की अध्यक्षता में तथा प्रो. राजेंद्र कुमार के मुख्य आतिथ्य में २२ मार्च २०१५ को सत्य प्रकाश मिश्र सभागार, महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी विश्व विद्यालय क्षेत्रीय केन्द्र इलाहाबाद में संपन्न हुआ. 


समारोह में विशिष्ट अतिथि मशहूर गज़लकार जनाब एहतराम इस्लाम तथा साहित्यकार सौरभ पाण्डेय के साथ ही छिन्दवाड़ा के युवा चित्रकार श्री रोहित रूसिया के अलावा सागर होशियारपुरी, रविनंदन सिंह, नांदल हितैषी, गणेश पाण्डेय, डॉ.कमर आब्दी, डॉ.नईम हासिल, वाकिफ अंसारी , जावेद शोहरत, श्लेष गौतम,फरहान बनारसी, सबा खान, शुभ्रांशु पाण्डेय, अजीत शर्मा आकाश, अजय कुमार जैसे विद्वान साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही. 


इलाहाबाद के प्रसिद्ध गीतकार श्री यश मालवीय ने कार्यक्रम का सफल सञ्चालन किया.