Followers

Showing posts with label संकल्प. Show all posts
Showing posts with label संकल्प. Show all posts

Thursday, January 10, 2013

संकल्प


दुर्मिल सवैया ( 8 सगण l l S)

(1)
अधिकार मिले अति भाग खिले, नहिं दम्भ दिखे प्रण आज करो
करना  नहिं  शासन  ताकत से , दिल पे  दिल से बस राज करो
कब  कौन  कहाँ  बिछड़े बिसरे , लघु कौन यहाँ ,गुरु कौन यहाँ
उसकी  फुँकनी  सुर  साज  रही ,  वरना  हर साज त मौन यहाँ ||

(2)
प्रण  आज  करो  सब  एक  रहें    ,   नहिं  भेद  रहे   तुझमें  मुझमें
उसके  शुभ  अंश  बँटे  सब में     ,   जल में  थल में    इसमें  उसमें
दिन  चार  मिले  कट तीन गये    ,   बस  एक बचा बरबाद न हो
किस काम क जीवन हाय सखे, यदि जीवन में मधु स्वाद न हो ||


अरुण कुमार निगम
आदित्य नगर, दुर्ग (छत्तीसगढ़)
विजय नगर, जबलपुर ( मध्य प्रदेश)