Followers

Showing posts with label मेरे सुख को जाने कौन ?. Show all posts
Showing posts with label मेरे सुख को जाने कौन ?. Show all posts

Saturday, October 15, 2011

मेरे सुख को जाने कौन ?

सबका सुख अपना-अपना
मेरे सुख को जाने कौन  ?
सब अपने-अपने में खुश हैं
मुझको अपना माने कौन  ?

अब ऐसी दुनिया में यारों
जीना क्या, ना जीना क्या   ?
सबकी अपनी-अपनी हस्ती
मेरी हस्ती माने कौन   ?

वो युग न रहा,दुनियाँ न रही
रिश्तों पर जान लुटाते थे
ऐसे युग में जी के क्या करें
आएगा हमें मनाने कौन   ?

ना घर मेरा, ना रिश्ते मेरे
मैं मान करूँ तो कैसे करूँ   ?
अपने ही हँसी उड़ाये जब
फिर आए मुझे हँसाने कौन   ?

मैंने खुद जला कर रौशन की
जिनकी दुनियाँ - मेरे न हुए
क्यों खुद को ही न राख करूँ
आएगा मुझे जलाने कौन   ?

अरुण कुमार निगम
आदित्य नगर,दुर्ग (छतीसगढ़)
विजय नगर,जबलपुर (मध्य प्रदेश)