Followers

Showing posts with label मेथी की भाजी......... Show all posts
Showing posts with label मेथी की भाजी......... Show all posts

Sunday, November 27, 2011

मेथी की भाजी........


मेथी  की  कड़ुवाहट  मीठी
मन को भाती , खूब सुहाती
कब्ज मिटाती , भूख बढ़ाती
गुणकारी  मेथी  की  भाजी.

गरमागरम पराठे मेथी
के, चटनी संग जो भी खाए
हाथ फेर कर पेट के ऊपर
“मजा आ गया” - कह सहराए.

पतिदेव रूठे - रूठे हों
इस नुस्खे को भी अजमाएँ
गरमागरम पराठे मेथी
के, चटनी संग खूब खिलाएँ.

प्यार , पराठे संग परोसें
प्यार करेगा जीवनसाथी
मेथी  की  कड़ुवाहट  मीठी
गुणकारी  मेथी  की  भाजी.

फास्ट-फूड में क्या रखा है
परम्परागत भोजन अच्छा
बच्चों को समझाएँ – प्यारे
अच्छा स्वास्थ्य ही धन है सच्चा.

कुदरत की नेमत है मेथी
औषधीय भी, व्यंजन भी है
जो कुदरत के साथ चला है
इस दुनियाँ में वही सुखी है.

रविवार है हाट में जाओ
लेकर आओ ताजी – ताजी
मेथी  की  कड़ुवाहट  मीठी
गुणकारी  मेथी  की  भाजी.

अरुण कुमार निगम
आदित्य नगर , दुर्ग ( छत्तीसगढ़ )
विजय नगर , जबलपुर ( मध्य प्रदेश )