Followers

Showing posts with label माया. Show all posts
Showing posts with label माया. Show all posts

Wednesday, November 23, 2011

माया......


कुण्ठाएं तो अमरबेल सी
लिपट रहीं
मायावी इच्छाएं उर में
सिमट रहीं.
रीझ गया मन इंद्रजाल पर
यदि सखा !
प्रज्ञा हो अस्तित्वहीन
खो जाएगी.

भाग्य मृगतृष्णा-सा
सत्य कर्म है
तीव्र प्रवाहित जीवन का
प्रीत धर्म है .
लालच , ईर्ष्या , द्वेष
सँहारे नहीं गये तो
मीत ! सृष्टि अनुरक्तिहीन
हो जाएगी.

अरुण कुमार निगम
आदित्य नगर, दुर्ग (छत्तीसगढ़ )
विजय नगर, जबलपुर (म.प्र.)