Followers

Showing posts with label मान जाओ प्रिये...... Show all posts
Showing posts with label मान जाओ प्रिये...... Show all posts

Tuesday, January 15, 2013

मान जाओ प्रिये.....


मान जाओ प्रिये.....

है मिलन की घड़ी
मत करो हड़ब‌ड़ी |

इतनी जल्दी तुम्हें
जाने की क्या पड़ी |

पास  बैठो  अजी
दूर क्यों हो खड़ी |

देख  लूँ   मैं  जरा
रूप की फुलझड़ी |

छोड़ दो - छोड़ दो
आँसुओं की झड़ी |

हँसके बिखरा भी दो
मोतियों  की  लड़ी |

वक़्त कम है मगर
ज़िंदगी    है    बड़ी |

मान   जाओ   प्रिये
क्यों हो जिद पे अड़ी |

बाँध कर देख लो
प्यार की हथकड़ी |

है  महल  से  हसीं
प्रेम   की   झोपड़ी ||

अरुण कुमार निगम
आदित्य नगर,दुर्ग (छत्तीसगढ़)
विजय नगर , जबलपुर (मध्यप्रदेश)