Followers

Showing posts with label बतलायेगा वक्त...... Show all posts
Showing posts with label बतलायेगा वक्त...... Show all posts

Sunday, November 13, 2016

सही फैसला या गलत, बतलायेगा वक्त.....

कुछ सामयिक दोहे .....

मैला है यदि आचरण, नीयत में है खोट 
रावण मिट सकते नहीं, चाहे बदलो नोट ।
 
नैतिक शिक्षा लुप्त है, सब धन पर आसक्त 
सही फैसला या गलत, बतलायेगा वक्त । 

बचपन बस्ते में दबा, यौवन काँधे भार 
प्रौढ़ दबा दायित्व में, वृद्ध हुए लाचार । 

पद का मद सँभला नहीं, कद पर धन की छाँव 
चौसर होती जिंदगी, नए नए नित दाँव । 

दिशा दशा को देख के, कवि-मन चुभते तीर 
अंधा बाँटे रेवड़ी, गदहा खाये खीर । 


अरुण कुमार निगम