Followers

Showing posts with label जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनायें.. Show all posts
Showing posts with label जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनायें.. Show all posts

Tuesday, July 5, 2011

जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनायें.


ज्येष्ठ पुत्र डॉ. चैतन्य निगम के 28 वें जन्म दिन पर विशेष

दिन अति पावन, हैं पावन भावनायें
जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनायें.

प्रात की नव-रश्मियाँ सुख-आरती ले
गान-मंगल गायें , जीवन को सँवारें.
कर्म-पथ पर हर कदम ऐसा धरो तुम
सफलतायें स्वयम् चरणों को पखारें.

नित नई नूतन नवल हों कल्पनायें
जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनायें.

हार्दिक शुभ कामनाओं सहित :-
अरुण कुमार निगम एवं श्रीमती सपना निगम
आदित्य नगर , दुर्ग (छत्तीसगढ़)