Followers

Showing posts with label गज़ल : मेरा भी दौर था...... Show all posts
Showing posts with label गज़ल : मेरा भी दौर था...... Show all posts

Tuesday, July 30, 2013

गज़ल : मेरा भी दौर था.....



इसी  आंगन  सदा  साया रहा हूँ
भरे  सावन में  भी  सूखा रहा हूँ ||

नज़र की रोशनी जिस पर लुटाई
उसी की आँख  में  चुभता रहा हूँ ||

जवानी खो  गई थी परवरिश में
सदा   तेरे   लिये   बूढ़ा  रहा  हूँ ||

मुझे  तू  भूल  कर  परदेश  बैठा
तेरी यादों से दिल बहला रहा हूँ ||

मशीनों आज का है दिन तुम्हारा
मेरा भी  दौर था  चरखा रहा हूँ ||

अरुण कुमार निगम
आदित्य नगर,दुर्ग (छत्तीसगढ़)
शम्भूश्री अपार्टमेंट,विजय नगर,जबलपुर (मध्यप्रदेश)

(ओबीओ लाइव तरही मुशायरा में शामिल मेरी गज़ल)