Followers

Showing posts with label आओ ईद मनायें........ Show all posts
Showing posts with label आओ ईद मनायें........ Show all posts

Wednesday, August 31, 2011

ईद – मुबारक


आओ ईद मनायें.......

गले मिलें और प्यार करें
आओ ईद मनायें
अपना सब कुछ वार करें
आओ ईद मनायें.

और किसी दिन इतनी मीठी
लगती नहीं सेवैंय्या
बच्चे खुश हो नाच रहे हैं
ठुम्मक ता - ता थैया.

प्यार का हम इजहार करें
आओ ईद मनायें.............

नये नये कपड़ों में कितना
प्यारा लगता भैया
खुश हो अम्मी बोली बेटा
आ लूँ तेरी बलैय्या.

घर-आंगन गुलजार करें
आओ ईद मनायें.............

एक चमन के एक पेड़ के
हम हैं सोन चिरैया
धरती सोना, अम्बर सोना
हम डाले गलबैंय्या.

जग को इक परिवार करें
आओ ईद मनायें...............


अरुण कुमार निगम
आदित्य नगर ,दुर्ग (छत्तीसगढ़)