Followers

Friday, July 5, 2013

जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनायें



ज्येष्ठ पुत्र डॉ.चैतन्य निगम को

जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनायें


जीवन हो  खुशियों  भरा , हम दें आशीर्वाद
मिले सफलता  हर कदम , सदा रहो आबाद
सदा रहो आबाद, स्वास्थ्य उत्तम हो हरदम
यही  कामना  आज , हृदय से करते हैं हम
सुख-सुविधा के  फूल , हमेशा महकें आंगन
हम   दें  आशीर्वाद , खुशी  से   झूमे  जीवन ||

Thursday, June 6, 2013

विवाह की इकतीसवीं वर्षगाँठ :



सपना-अरुण निगम (मदिरा सवैया)

ब्याह हुये इकतीस सुहावन साल भये नहिं भान हुआ 
नित्य निरंतर जीवन में पल का पहिया गतिमान हुआ
छाँव कभी अरु धूप कभी हर मौसम एक समान हुआ 
शब्द सधे सुर-ताल सजे यह जीवन मंगल गान हुआ || 

अरुण कुमार निगम
आदित्य नगर, दुर्ग (छत्तीसगढ़) 
06 जून 2013

Wednesday, June 5, 2013

विश्व पर्यावरण दिवस पर ............



(चित्र गूगल से साभार)
 कुण्डलिया छंद

मानव  ने  छेड़ा  इसे  भुगत  रहे   हैं  आज
अब मौसम का देखिए,बिगड़ा हुआ मिजाज
बिगड़ा हुआ मिजाज , संतुलन इसने खोया
कहीं  बरसती  आग  , बाढ़  ने  कहीं डुबोया
झूमा  मद  में  चूर  हाय   बन  बैठा  दानव
दोहन से आ बाज , सँभल जा अब भी मानव ||

अरुण कुमार निगम
आदित्य नगर, दुर्ग (छत्तीसगढ़)
शम्भूश्रीअपार्टमेंट,विजय नगर, जबलपुर (मध्य प्रदेश)

Sunday, June 2, 2013

कुण्डलिया छंद :



(चित्र गूगल से साभार)

तत्व एक शैतान-सा

अनगढ़  मिट्टी  से  मिली भोली-भाली  शक्ल
तत्व  एक  शैतान -सा , कहते जिसको अक्ल
कहते जिसको  अक्ल,गड़बड़ी का यह कारक
खतरनाक   है    खूब  ,  बड़ा   ही   है  संहारक
रखें  नियंत्रित  इसे  ,  कभी  ना  बैठे  सिर चढ़
समय  चाक  तो “अरुण”, सँवारे मिट्टी अनगढ़ ||

अरुण कुमार निगम
आदित्य नगर, दुर्ग (छत्तीसगढ़)
शम्भूश्री अपार्टमेंट, विजय नगर, जबलपुर (म.प्र.)

Friday, May 31, 2013

कुण्डलिया छंद :



(चित्र गूगल से साभार)
 पूर्ण होंगे सब सपने ...

अपने  जीवन  में   हुई ,  दोहरायें  ना  भूल
बच्चों  को  तो  भेजिये  ,  पढ़ने को  स्कूल
पढ़ने को स्कूल  ,  हुई क्यों  मन में दुविधा
सहिये थोड़ी आप,इनकी खातिर असुविधा
निश्चित  मानें  बात , पूर्ण  होंगे  सब सपने
दोहरायें  ना  भूल  ,  हुई  जीवन  में  अपने |

अरुण कुमार निगम
आदित्य नगर, दुर्ग (छत्तीसगढ़)
शम्भूश्री अपार्टमेंट ,विजय नगर, जबलपुर (मध्य प्रदेश)