Tuesday, January 15, 2013

मान जाओ प्रिये.....


मान जाओ प्रिये.....

है मिलन की घड़ी
मत करो हड़ब‌ड़ी |

इतनी जल्दी तुम्हें
जाने की क्या पड़ी |

पास  बैठो  अजी
दूर क्यों हो खड़ी |

देख  लूँ   मैं  जरा
रूप की फुलझड़ी |

छोड़ दो - छोड़ दो
आँसुओं की झड़ी |

हँसके बिखरा भी दो
मोतियों  की  लड़ी |

वक़्त कम है मगर
ज़िंदगी    है    बड़ी |

मान   जाओ   प्रिये
क्यों हो जिद पे अड़ी |

बाँध कर देख लो
प्यार की हथकड़ी |

है  महल  से  हसीं
प्रेम   की   झोपड़ी ||

अरुण कुमार निगम
आदित्य नगर,दुर्ग (छत्तीसगढ़)
विजय नगर , जबलपुर (मध्यप्रदेश)

13 comments:

  1. प्रभावशाली ,
    जारी रहें।

    शुभकामना !!!

    आर्यावर्त (समृद्ध भारत की आवाज़)
    आर्यावर्त में समाचार और आलेख प्रकाशन के लिए सीधे संपादक को editor.aaryaavart@gmail.com पर मेल करें।

    ReplyDelete
  2. सपना जी का आगमन
    औ प्रेम भरी बरसात
    मन मयूर है नाच रहा
    वाह जी वाह क्या बात .....

    सुंदर प्रस्तुति

    ReplyDelete
  3. क्या दोहा क्या सोरठा, कुण्डलियाँ लाजवाब।

    कवित्त आपकी पठन को, रहते हम बेताब।।

    सादर साभार .......

    ReplyDelete
  4. वाह .. खूबसूरत रचना, निगम जी, आपके व्विध रूप की रचनाएँ मन मोह रही है शुभकामनाएं

    ReplyDelete
  5. वाह जी वाह ... इस छोटी बहर का कमाल छा रहा है आज ...
    हर शेर लाजवाब ... भई वाह ...

    ReplyDelete
  6. वाह वाह,,,अरुण जी बहुत सुंदर कमाल की प्रस्तुति,,,बधाई,,,

    recent post: मातृभूमि,

    ReplyDelete
  7. है महल से हसीं
    प्रेम की झोपड़ी ||

    ....वाह! लाज़वाब ग़ज़ल...

    ReplyDelete
  8. वाह गुरुदेव वाह क्या बात मज़ा आ गया शानदार लाजवाब रचना,

    पढ़के तबियत मेरी,
    कुछ जुदा हो चली....

    सादर

    ReplyDelete
  9. बाँध कर देख लो
    प्यार की हथकड़ी |

    है महल से हसीं
    प्रेम की झोपड़ी ||

    बहुत खूब,,,
    सुन्दर रचना ....
    सादर !

    ReplyDelete
  10. है महल से हसीं
    प्रेम की झोपड़ी.....sahi baat....

    ReplyDelete
  11. एक नज़र देखो इधर
    आँख तुम पर ही गड़ी :-)

    बहुत बढ़िया रचना....
    आनंद आया पढ़ कर....

    सादर
    अनु

    ReplyDelete